Uttar Pradesh

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान सहित दो की हादसे में मौत, भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी

झांसी-कानपुर हाईवे पर जानवर को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा, तीन साथी गंभीर रूप से घायल, झांसी जेल में बंद है अतीक का दूसरा बेटा

झांसी, 6 अगस्त 2026:

यूपी के झांसी में गुरुवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद (21) की मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने आ रहा था।

यह हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रयागराज से झांसी की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी पांचों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके साथी सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार आगे की सीट पर बैठे अबान के सिर में गंभीर चोट लगी थी जो उसकी मौत का कारण बनी।

ये भी पढ़ें:

हादसे में घायल असलम निवासी बादशाही मंडी, प्रयागराज, मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, प्रयागराज और उमर अहमद निवासी पूरा मुफ्ती, प्रयागराज का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
atiq-ahmad-son-aban-ahmad-dies-in-jhansi-car-accident (2)

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान अतीक अहमद के पुत्र अबान अहमद और उसके साथी सोनू के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद प्रयागराज और झांसी में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें  बहराइच : भेड़िये ने ली दंपति की जान...भड़के ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को खदेड़ा, गाड़ी तोड़ी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button