Ayodhya

Ayodhya : कोर्ट से बरी होने के बाद हनुमान गढ़ी पहुंचे बृजभूषण, हाईवे पर दिखा लंबा काफिला

राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद समर्थकों ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हनुमानगढ़ी में किए दर्शन, गोंडा की सत्यमेव जयते रैली के लिए हुए रवाना, काफिले की वजह से कई जगह ट्रैफिक प्रभावित

अनिल निषाद

अयोध्या, 6 अगस्त 2026:

महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला शहर से होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचा, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया।

हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा जिले के नंदिनी नगर में आयोजित सत्यमेव जयते रैली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का काफिला भी मौजूद रहा। इस दौरान विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पिता अदालत से बरी होकर लौटे हैं। इसी मौके पर उनका स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोंडा के नंदिनी नगर में इस अवसर पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:

बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में बड़ी संख्या में वाहन शामिल होने से प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे पर कई जगह यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं, जिससे कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें  BSA transfer: बेसिक शिक्षा विभाग में फेरबदल... लखनऊ, बाराबंकी समेत कई जिलों के बीएसए बदले

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link