Lucknow City

LDA का बड़ा तोहफा : 75 फ्लैटों की लॉटरी पूरी, अब 407 PM Awas का खुलेगा रास्ता

लखनऊ के पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वॉयर के फ्लैटों का आवेदकों के हाथों से हुआ आवंटन, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों की निकलेगी लॉटरी

लखनऊ, 8 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना पाने का इंतजार कर रहे लोगों को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी राहत देते हुए पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट के 75 फ्लैटों का लॉटरी के जरिए आवंटन कर दिया। खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी की पर्चियां खुद आवेदकों के हाथों से निकलवाई गईं। पूरी लॉटरी का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लॉटरी ड्रा में एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने पार्क व्यू अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। यहां 3 बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के 24 और 3 बीएचके श्रेणी के 39 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।

LDA Big Update Lottery Completed with 75 Flats (1)

ये भी पढ़ें:

इसी क्रम में ऐशबाग स्थित मिल रोड पर निर्माणाधीन ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट में 3 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 12 फ्लैट आवंटित किए गए। इस तरह दोनों परियोजनाओं में कुल 75 फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई।

14 अगस्त को 407 पीएम आवास की लॉटरी

एलडीए अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 407 भवनों की लॉटरी कराने जा रहा है। योजना के प्रभारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन में 200 और शारदा नगर विस्तार योजना में 207 रिक्त भवनों का लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा।

इन भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। पात्र आवेदकों के चयन के लिए सत्यापन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पात्र आवेदकों के बीच 407 भवनों की लॉटरी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें  इस्तीफा आया... ईको गार्डन जश्न में डूबा, धर्मेंद्र प्रधान के हटते ही युवाओं ने बांटी टॉफियां, फाड़े विरोध के पोस्टर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button