Uttarakhand

खेल मंत्री ने बंदूक उठा निशानेबाजों का बढ़ाया उत्साह, बोलीं- जसपाल राणा का सपना आपको करना होगा पूरा

देहरादून में पौंधा के राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स में आयोजित हुई उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप, 2000 खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 9 अगस्त 2026ः

राजधानी देहरादून में पौंधा स्थित राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंचीं। उन्होंने इस दौरान बंदूक उठाकर निशाना लगाया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। साध ही उन्हें भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। चैंपियनशिप में 2000 से अधिक निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में खेल मंत्री ने स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जसपाल राणा ने शूटिंग के क्षेत्र में भारत को वैश्विक शक्ति बनाने का सपना देखा था। अब इस सपने को आगे बढ़ाने और साकार करने की जिम्मेदारी देश के युवा निशानेबाजों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही मंच, बेहतर प्रशिक्षण और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की। कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में ऐसा खेल वातावरण तैयार किया जाए, जहां प्रतिभावान खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही आधुनिक प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे पूरी लगन और अनुशासन के साथ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड के साथ देश का नाम रोशन करें। रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में आयोजित होने वाली इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच हैं। इससे उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी क्षमताओं को परखने, कमियों को दूर करने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने का अवसर मिलता है। समारोह में उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, पैरालंपिक कोच सुभाष राणा, मधु मारवाह सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  आपदा राहत पर उत्तराखंड को केंद्र का बड़ा सहारा, SDRF की पूरी किस्त जारी, पुनर्निर्माण को 811 करोड़ मंजूर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button