Hardoi City

शिवालय से कांवड़ लेकर घर लौटा, ड्यूटी पर जाते समय डिलीवरी ब्वॉय की बाइक पेड़ से टकराई, मौत

उन्नाव-कटरा मार्ग पर ककरा गांव के पास हुआ हादसा, सीएचसी पहुंचने से पहले हो गई मौत, पत्नी और दो साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार के सामने जीविका का संकट

हरदोई, 10 अगस्त 2026:

सावायजपुर कोतवाली इलाके के पकरी गांव निवासी 28 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय अश्वनी शर्मा की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह कांवड़ लेकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए निकला, लेकिन रास्ते में उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कांवड़ चढ़ाकर निकला था ड्यूटी पर जाने के लिए

परिजनों के मुताबिक अश्वनी शर्मा सुबह सकाहा मंदिर से कांवड़ लेकर घर पहुंचा था। वो कुछ देर घर पर रुकने के बाद वह अपनी प्राइवेट डिलीवरी कंपनी की नौकरी पर जाने के लिए निकला। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्नाव-कटरा मार्ग पर ककरा गांव के पास अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सीधे सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से जा टकराई।

ये भी पढ़ें:

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल अश्वनी को सीएचसी हरपालपुर भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजन बता रहे थे सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ लेकर जाने से वो बहुत खुश था। थकान मिटाने के बजाय उसने ड्यूटी पर जाने का फैसला ले लिया और ये हादसा हो गया।

पत्नी और मासूम बेटे पर टूटा दुख

अश्वनी अपने पीछे पत्नी सुनीता और दो वर्षीय बेटे राघव को छोड़ गया है। परिवार का कहना है कि सुबह तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ घंटों बाद हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। हरपालपुर पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें  38 की उम्र में फिर चमके हिटमैन! रोहित शर्मा बने वनडे रैंकिंग के सम्राट, शुभमन गिल को पछाड़ा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button