Hardoi City

Hardoi News : पत्नी ने नहाने को कहा, गुस्साए पति ने निगला जहर, तड़प तड़प कर तोड़ा दम, 18 महीने में छूटा साथ

कपड़े गंदे होने पर पत्नी ने नहाने की बात कही थी, शराब के नशे में घर पहुंचा था मोनू, विवाद के बाद कमरे में जाकर खाया जहरीला पदार्थ, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

हरदोई, 27 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई में पत्नी से विवाद के बाद 27 वर्षीय ई-रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुरसा क्षेत्र के सर्रा गांव में शनिवार को हुई घटना के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां रविवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कपड़े गंदे थे, नहाने को कहा तो हुआ विवाद

सर्रा गांव निवासी मोनू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले 23 मई 2025 को देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव निवासी उपासना से हुई थी। शनिवार दोपहर मोनू शराब के नशे में घर लौटा था। उसके कपड़े कीचड़ से गंदे थे। उपासना ने उसे नहाकर साफ कपड़े पहनने की बात कही।

hardoi-sursa-man-consumes-poison-after-dispute-with-wife-over-bathing-dies (2)

ये भी पढ़ें:

बड़े भाई ने बीच-बचाव किया

घर में विवाद बढ़ने पर मोनू के बड़े भाई सोहेल ने बीच-बचाव की कोशिश की। इससे मोनू और नाराज हो गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया और वहां किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। यह देखकर परिवार के लोग उसे तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।

Advertisement

इलाज के दौरान तोड़ा दम

रविवार सुबह करीब 9 बजे मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर के मोनू की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पत्नी उपासना का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ शिकायत या आरोप नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें  प्रेमी के साथ पत्नी को देख बेकाबू हुआ पति, हमला कर दांतों से काट दी नाक, आरोपी गिरफ्तार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link