Hardoi City

गंगाजल लेने गए तीन दोस्त डूबे, एक की जान बची, दो अब भी लापता, रेस्क्यू जारी

श्रावण के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कन्नौज जा रहे थे तीन युवक, गंगाजल भरते समय तेज बहाव में फंसे, एक को गोताखोरों ने बचाया, पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी

हरदोई, 3 अगस्त 2026:

हरदोई के अरवल थाना इलाके में श्रावण के पहले सोमवार की सुबह गंगाजल लेने पहुंचे तीन युवक गंगा नदी के तेज बहाव में फंस गए। स्थानीय गोताखोरों ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक लापता हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

कन्नौज के गौरीशंकर मंदिर में करना था जलाभिषेक

जानकारी के मुताबिक चौंसार गांव के रहने वाले ऋषि, नारद और शिवम कुशवाहा सोमवार तड़के कुसुमखोर गंगा घाट पहुंचे थे। तीनों गंगाजल लेकर कन्नौज के गौरीशंकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने निकलने वाले थे।

ये भी पढ़ें:

गहराई का अंदाजा नहीं लगा, बहाव में बह गए

Advertisement

सुबह करीब चार बजे गंगाजल भरते समय तीनों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। इसी दौरान वे तेज बहाव की चपेट में आ गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोर तुरंत नदी में उतर गए।

एक युवक सुरक्षित, दो की तलाश जारी

गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शिवम कुशवाहा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि ऋषि और नारद तेज धारा में बह गए। दोनों की तलाश लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अरवल थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अफसरों की निगरानी में रेस्क्यू अभियान जारी है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें  परीक्षा देकर घर लौटी थी छात्रा...मां ने देखा कमरे का नजारा तो चीख पड़ी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link