Hardoi City

हरदोई में दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस ने दबोचे…मुठभेड़ में दो को लगी गोली

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद हुआ था बवाल, मृतक के परिजनों ने बोलेरो पर सवार सगे भाइयों पर किया था हमला, पीटकर हत्या करने के बाद फरार थे आरोपी

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 28 मार्च 2026:

जिले के सुरसा इलाके के ढोलिया गांव में दो सगे भाइयों की पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि शुक्रवार शाम गांव में शिवम और अमन नाम के दो भाइयों की बोलेरो से एक हादसा हो गया था। इस हादसे में भारत पांडेय उर्फ देवीसहाय की मौत हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया और मृतक के परिजन भड़क उठे। आरोप है कि भारत पांडेय के बेटों अनूप, अतुल, नीरज और श्याम ने शिवम और अमन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-28 at 4.42.47 PM

घटना के बाद सुरसा थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा ने कई टीमें लगाईं, जबकि आईजी किरण एस ने भी मौके का निरीक्षण किया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक, देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी ढोलिया चौराहे से बिलग्राम रोड की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने मझिला पुल के पास घेराबंदी की। बाइक से आ रहे आरोपियों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे भागने लगे।

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अतुल और अनूप के पैर में गोली लगी, जबकि नीरज को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, लोहे की रॉड और बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिता की मौत से गुस्से में आकर उन्होंने दोनों भाइयों की हत्या कर दी थी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बीटेक छात्र राहुल ने किया कमाल...बना डाला ऑटोनॉमस मिसाइल लॉन्चर, ऐसे करेगा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link