Hardoi City

Insta पर मिली थी प्रेमिका, गांव पहुंचे प्रेमी का आधा सिर मुंडवाकर मूंछ काटी, जूतों की माला डाली, बनाया VIDEO

Hardoi News : महिला के दूसरे पति के घर में रिश्तेदार बनकर रह रहा था नरेंद्र, मोबाइल में चौथे व्यक्ति से संपर्क मिलने पर हुआ विवाद, आरोप है कि महिला ने दूसरे पति के साथ मिलकर युवक को घंटों बंधक बनाया, घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित अरवल पुलिस ने महिला, उसके दूसरे पति समेत तीन लोगों पर दर्ज किया केस

हरदोई, 29 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई जिले में एक युवक को उसकी प्रेमिका के घर पहुंचना भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर युवक का आधा सिर मुंडवा दिया, मूंछ काट दी और उसे जूते की माला पहनाई। युवक को कई घंटे तक बंधक बनाकर रखने का भी आरोप है। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Instagram से शुरू हुई थी दोनों की दोस्ती

पुलिस के मुताबिक मैनपुरी के किशनी निवासी नरेंद्र की करीब ढाई साल पहले Instagram के जरिए अरवल के गंगपुर निवासी सोनी से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच करीब आठ दिन तक बातचीत हुई। इसके बाद सोनी कन्नौज के गौरीघाट में नरेंद्र से मिलने पहुंची। वहां से दोनों गुरुग्राम चले गए। करीब दो दिन बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। परिवार की नाराजगी के बावजूद नरेंद्र करीब ढाई साल तक महिला के साथ रहा।

महिला की पहले भी हो चुकी थीं दो शादियां

नरेंद्र के मुताबिक सोनी की पहली शादी कब और किससे हुई, इसकी उसे जानकारी नहीं थी। पहली शादी से महिला के तीन बच्चे हैं। यह रिश्ता टूटने के बाद उसने हरदोई के खुर्रमपुरवा निवासी मुन्ना यादव से दूसरी शादी की। इस शादी से उसके छह बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इस तरह महिला के कुल नौ बच्चे बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

जुलाई में अलग हुई महिला, होटल में भी मिलते रहे

नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2026 में सोनी की तबीयत खराब हुई थी। उसके कहने पर वह उसे गौरीघाट छोड़ आया। इसके बाद महिला वहीं रहने लगी। दोनों इस दौरान गुरसहायगंज के एक होटल में करीब तीन से चार बार मिले। नरेंद्र का दावा है कि महिला ने अलग-अलग मौकों पर उससे करीब 40 हजार रुपये भी लिए थे।

मोबाइल चेक करने पर चौथे व्यक्ति से संपर्क का आरोप

कुछ दिन पूर्व नरेंद्र बहादुरगढ़ से गुरसहायगंज पहुंचा और सोनी से मिला। इसी दौरान उसने महिला का मोबाइल चेक किया। आरोप है कि मोबाइल में किसी चौथे व्यक्ति से बातचीत की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान करीब पांच महीने के गर्भपात की बात भी सामने आई। विवाद बढ़ने पर नरेंद्र ने गुस्से में महिला को थप्पड़ मार दिया।

गांव ले जाकर दूसरे पति के घर में ठहराया

नरेंद्र का आरोप है कि थप्पड़ मारने के बाद सोनी उससे नाराज हो गई। वह उसे हरपालपुर के खुर्रमपुरवा गांव ले आई। वहां उसने नरेंद्र को अपने दूसरे पति मुन्ना यादव के घर में रिश्तेदार बताकर ठहरा दिया। बाद में मुन्ना को नरेंद्र के साथ महिला के संबंधों की जानकारी हुई तो विवाद बढ़ गया।

उस्तरा और कैंची से आधा सिर मुंडा, मूंछ काटी

आरोप है कि इसके बाद सोनी और मुन्ना यादव ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर नरेंद्र को पकड़ लिया। उसका आधा सिर मुंड दिया गया और मूंछ काट दी गई। उसे कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान जूतों की माला पहनाने का भी आरोप है। पूरी घटना का VIDEO बनाया गया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

हरपालपुर सीओ प्रवीण कुमार के मुताबिक पुलिस को सोमवार को VIDEO के जरिए घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित की तहरीर ली गई। नरेंद्र की शिकायत के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने सोनी, मुन्ना यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  अलग-अलग युवतियों को लाता था होटल...गुस्साई भीड़ ने युवक को पीटा...युवती फरार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link