Lucknow CityUttar Pradesh

Agniveer Recruitment: 17 अगस्त से शुरू होगी भर्ती, मेरठ से अयोध्या तक 6 शहरों में दौड़ेंगे युवा, देखें पूरा शेड्यूल

मेरठ से शुरू होगा भर्ती अभियान, लखनऊ में जनवरी तो अयोध्या में अप्रैल 2027 तक चलेगी रैली, प्रशासन को आवागमन, ठहरने, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

लखनऊ, 11 अगस्त 2026:

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने ककी तैयारी कर रहे यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैलियों के तीसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य के छह जिलों में होने वाली इन भर्ती रैलियों की शुरुआत 17 अगस्त से मेरठ में होगी। इसके बाद बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में भर्ती अभियान चलेगा। पूरी भर्ती प्रक्रिया का समापन 14 अप्रैल 2027 को अयोध्या में होगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सभी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं।

बैठक में तय कार्यक्रम के मुताबिक मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर, बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी, आगरा में 4 मार्च से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में यह अग्निवीर भर्ती की तीसरी रैली है। इसमें बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी करें।
उन्होंने भर्ती स्थलों पर आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
agniveer-recruitment-rally-2026-schedule-up-meerut-lucknow (2)

इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले से कार्ययोजना तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा समेत भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

ये भी पढ़ें  नवरात्र के पहले दिन पूजीं गईं मां शैलपुत्री... तरकुलहा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button