Uttarakhand

तिरंगे के साथ सड़कों पर उमड़ा थलीसैंण, मंत्री धन सिंह रावत भी बने यात्रा का हिस्सा, भरा जोश

विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र में स्कूली बच्चों, युवाओं, ग्रामीणों ने कई गांवों में निकाली तिरंगा यात्रा, पीठसैंण में स्वच्छता अभियान में भी लिया हिस्सा, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 13 अगस्त 2026:

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र में गुरुवार को कई जगह भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। थलीसैंण, बगवाड़ी, मासौं, उफरैंखाल, बूंगीधार समेत अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र के इन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

ये भी पढ़ें:

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता के प्रति लोगों के जुड़ाव को भी दिखाया। यात्रा में शामिल बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया।

लोगों से की हर घर तिरंगा लगाने की अपील

धन सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, स्वाभिमान, गौरव की पहचान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्र के प्रति सम्मान जताने का मौका देता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

स्वच्छता अभियान में भी हुए शामिल

तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री ने पीठसैंण में आयोजित स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी, उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी टीकाराम, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी से मिले धामी... उत्तराखंड दौरे का दिया न्योता, कई अहम परियोजनाओं पर चर्चा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button