Uttarakhand

ग्वालियर के लोगों ने तोड़ा भू-कानून… खरीदी गई जमीन सरकार ने कब्जे में ली

निर्धारित सीमा से अधिक भूमि खरीद का मामला सामने आया, जांच और सुनवाई के बाद प्रशासन की कार्रवाई, धुमाकोट तहसील के ग्राम ल्वींठा मल्ला में 0.551 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 8 जून 2026:

भू-कानून के उल्लंघन मामले में पौड़ी गढ़वाल जिले की धुमाकोट तहसील के ग्राम ल्वींठा मल्ला में ग्वालियर से आए लोगों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक भूमि खरीदने का मामला सामने आया है।प्रशासन ने 0.551 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित कर उसे अपने कब्जे में ले ली है।

जिला प्रशासन के अनुसार मामले की जांच के दौरान पाया गया कि ग्वालियर से आये महिपत पंवार ने भू-कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए तय सीमा से अधिक जमीन खरीदी थी। इसके बाद राजस्व अभिलेखों का परीक्षण किया गया और जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की गई। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए गए।

ये भी पढ़ें:

आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का कब्जा अपने अधिकार में ले लिया। इसके लिए खरीदी गई जमीन पर बोर्ड गाड़ दिया गया। कब्जे में ली गई जमीन 0.551 हेक्टेयर है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग, अवैध खरीद-फरोख्त, भू-कानून उल्लंघन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मानसून ने रोकी चारधाम यात्रा की रफ्तार, गंगोत्री से बद्रीनाथ तक भूस्खलन, हाईवे पर थमे पहिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button