Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में 250 मीटर गहरी खाई में समाई कार…तीन युवकों की मौके पर मौत

भीरी-ककोला मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू, रात भर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाले गए

राजकिशोर तिवारी

रुद्रप्रयाग, 23 अप्रैल 2026:

भीरी-ककोला मार्ग पर उखीमठ क्षेत्र में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शव निकालने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

बताया गया कि बुधवार देर रात कार लेकर नवीन,अमित व अंशुल नामक युवक भीरी से औरिंग की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार ड्राइव कर रहे युवक का नियंत्रण बिगड़ा और वाहन सीधे खाई में जा गिरा। रात 11:54 बजे घटना की सूचना एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद अगस्तमुनि पोस्ट से टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-23 at 11.13.34 AM

Advertisement

रेस्क्यू टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो तीनों युवक कार के अंदर मृत मिले। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम ने एक के बाद एक सभी शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में नवीन सिंह (30) निवासी औरिंग, अमित सिंह (35) और अंशुल (28) निवासी सुरसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  International Women's Day: धामी ने वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा... पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link