Uttarakhand

Harela 2026: हरियाली का मेगा प्लान, देहरादून में 15.50 लाख पौधों से संवरेगा पर्यावरण

16 जुलाई से शुरू होगा विशेष अभियान, 50 फीसदी फलदार और चारा प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, पांच साल तक देखभाल की जिम्मेदारी तय, Eco Tourism को भी मिलेगा बढ़ावा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 30 जून 2026:

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में इस बार हरेला पर्व को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है। 16 जुलाई से शुरू होने वाले एक महीने के Harela Plantation Drive 2026 के दौरान देहरादून जिले में 15.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का मकसद सिर्फ पौधरोपण नहीं, बल्कि हरियाली बढ़ाने के साथ Eco Tourism को नई पहचान देना भी है।

अभियान की तैयारियों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों को जल्द पौधरोपण स्थलों का चयन करने, हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त करने, माइक्रो लेवल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हरेला को जनभागीदारी वाला अभियान बनाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें।

ये भी पढ़ें:

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं समेत स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आईएमए, सर्वे ऑफ इंडिया, ओएनजीसी, आईटीबीपी जैसे बड़े संस्थानों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। इनके सहयोग से इलाके की भौगोलिक जरूरतों के हिसाब से क्वालिटी फॉरेस्ट तैयार किए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में Eco Tourism को भी मजबूती मिलेगी।

अभियान की निगरानी के लिए एक महीने तक विशेष हरित कंट्रोल रूम संचालित होगा। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि लगाए जाने वाले 15.50 लाख पौधों में आधे पौधे फलदार और चारा प्रजाति के होंगे। साथ ही सभी पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी अगले पांच साल तक तय की गई है, ताकि पौधरोपण का बेहतर नतीजा सामने आए।

बैठक में सभी विभागों को 10 जुलाई तक गड्ढों की खुदाई, जैविक खाद, ट्री गार्ड, पौधों के परिवहन समेत सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग के मसूरी, कालसी, चकराता और देहरादून प्रभाग विभिन्न विभागों को पौधे उपलब्ध कराएंगे।
harela-plantation-drive-2026-dehradun-saplings-eco-tourism-uttarakhand (2)

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, वैभव सिंह, मयंक कुमार, एसडीओ अभिषेक मैठाणी समेत कृषि, उद्यान, उद्योग, शिक्षा, खेल, पेयजल और सड़क विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  कारगिल विजय दिवस: गांधी पार्क में गूंजेगा वीरों का शौर्य, मंत्री गणेश जोशी ने परखीं तैयारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button