Uttar Pradesh

फर्जी रेप केस में युवक जेल, SP ने थानाध्यक्ष पर की कार्रवाई।

आजमगढ़,14 नवंबर 2024

आजमगढ़ में फर्जी रेप केस दर्ज कर युवक को जेल भेजने के मामले में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बिलरियागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें आरोप था कि थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर मामले की जांच मऊ जिले को स्थानांतरित कर दी गई।

इतना ही नहीं घटना स्थल का निरीक्षण भी नहीं किया गया। मुकदमे में पति-पत्नी के तलाक का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। गिरफ्तारी भी साक्ष्यों के आधार पर नहीं की गई है। रिपोर्ट आने के बाद डीआईजी के निर्देश पर एसपी हेमराज मीना ने थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को निलम्बित कर दिया है। वहीं इस मुकदमे की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मऊ जिले की पुलिस से कराने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बहादुरी का सम्मान : अग्निकांड में जान जोखिम में डालने वाले वार्डन बने हीरो, 21 को अदम्य साहस सम्मान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link