Prayagraj

‘अबान’ के जनाजे के सफर में उपद्रव पड़ा भारी, चार लग्जरी कारें सीज, समर्थकों की होगी गिरफ्तारी

अतीक के बेटे अबान की मौत के बाद जेल से पैरोल पर निकले थे अली व उमर, रास्ते में जमकर किया था बवाल, टोल टैक्स नहीं दिया, बैरियर तोड़े, कर्मचारियों को धमकाने के आरोप में प्रयागराज और प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, CCTV फुटेज के आधार पर चार गाड़ियों को जब्त किया, बाकी वाहनों और उनके मालिकों की तलाश जारी

प्रयागराज, 14 अगस्त 2026:

टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने, टोल टैक्स नहीं देने, कर्मचारियों को धमकाने और उन्हें कुचलने की कोशिश के मामले में प्रयागराज और प्रतापगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों से जुड़ी बताई जा रही चार लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। हालांकि, इन वाहनों के चालक और मालिक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
अबान के जनाजे में उपद्रव_ अतीक के बेटों की 4 गाड़ियां जप्त (2)

आठ अगस्त को जेल से पैरोल पर निकलने के बाद साथ चला था समर्थकों का काफिला

बता दें कि 8 अगस्त को अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए उमर लखनऊ लखनऊ जेल से वहीं अली को झांसी जेल से पैरोल पर प्रयागराज लाया गया। इन दोनों के जेल से निकलने के बाद उनके समर्थक कुछ ज्यादा ही जोश में थे। इसी दौरान उनके सरकारी वाहन के साथ समर्थकों का निजी वाहनों का काफिला भी चल पड़ा। इस दौरान दोनों के काफिले में चल रहे समर्थकों ने कई टोल प्लाजा पर बवाल काटा।

ये भी पढ़ें:

रास्ते में कई जगह टोल प्लाजा पर किया बवाल, बैरियर तोड़े धमकी दी, दर्ज हुई थी FIR

प्रतापगढ़ के अख्तियारी टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार गाड़ियों ने दो बैरियर तोड़ दिए। आरोप है कि टोल कर्मियों से अभद्रता की गई, टोल टैक्स देने से इनकार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी तरह की घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक अन्य टोल प्लाजा पर भी सामने आई। दोनों मामलों में टोल प्लाजा प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर के कल्याणपुर व खागा थाने में 21 वाहनों पर एफआईआर दर्ज की गई। पूरा मामला सुर्खियों में आ गया।
अबान के जनाजे में उपद्रव_ अतीक के बेटों की 4 गाड़ियां जप्त (3)

CCTV से पहचान कर स्कॉर्पियो, थॉर, स्विफ्ट समेत चार वाहन सीज

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें कई गाड़ियों की पहचान हुई। प्रयागराज में नवाबगंज पुलिस ने अटरामपुर क्षेत्र से एक थार और पूरामुफ्ती इलाके से एक स्विफ्ट कार बरामद कर सीज कर दी। उधर, प्रतापगढ़ पुलिस ने भी अभियान चलाकर प्रयागराज से ही काले रंग की दो स्कॉर्पियो गाड़ियां कब्जे में लीं। इनमें एक वाहन फाफामऊ इलाके से और दूसरा बरौंधा अंडरपास के पास से पकड़ा गया। दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
अबान के जनाजे में उपद्रव_ अतीक के बेटों की 4 गाड़ियां जप्त (4)

अन्य वाहनों की तलाश जारी, आरोपी गिरफ्तार होंगे

डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत ने बताया कि मामले में शामिल बाकी वाहनों की तलाश जारी है। वहीं, सीओ कुंडा शिवनारायण ने कहा कि कोटिला टोल प्लाजा पर हुए बवाल में शामिल जब्त वाहनों के मालिकों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  रंजिश में बदला: बांके से हमले में जान बची तो ऑटो रोककर घायल ठेकेदार को तलवार से काट डाला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button