Lucknow City

अवंती बाई की वीरता का जिक्र, अखिलेश का भाजपा पर प्रहार, बोले- सत्ता बदली तो 16 अगस्त होगा अवकाश

वीरांगना को श्रद्धांजलि देकर बोले सपा प्रमुख- हक और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी, गोरखपुर में 500 स्कूल बंद करने का आरोप, एक्सप्रेसवे की स्थिति पर कसा तंज

लखनऊ, 16 अगस्त 2026:

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे। अवंतीबाई को नमन करने के बाद अखिलेश ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए। उन्होंने इसे ‘गोरखधंधा’ बताते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए। एक्सप्रेसवे की स्थिति पर भी तंज कसते हुए कहा कि वहां जगह-जगह गड्ढे दिखाई देते हैं।

सपा प्रमुख ने महंगाई, पेट्रोल में मिलावट और खाद की कथित कमी को लेकर भी सरकार को घेरा। लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। नाले भरे हुए हैं.जबकि सरकार स्मार्ट सिटी की बात करती है। पेड़ लगाने के दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाया और पूछा कि लगाए गए पेड़ आखिर कहां हैं।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस के राष्ट्रगान विवाद पर अखिलेश ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उसके पास जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय दूसरे मुद्दे उठाने का काम है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े धन को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया।
रानी अवंतीबाई लोधी के संघर्ष को याद करते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्होंने अपने हक और अधिकार के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। समाजवादी पार्टी भी लोगों के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए सरकारों से लड़ती रहेगी।
akhilesh-rani-avanti-bai-16-august-holiday (2)

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर 16 अगस्त को रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में अवकाश घोषित किया जाएगा। अखिलेश ने संविधान को लोकतंत्र, स्वतंत्रता और अधिकारों की बुनियाद बताते हुए कहा कि सपा PDA की लड़ाई और सामाजिक न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ती रहेगी।

उन्होंने परिसीमन के बजाय देश की सीमाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही और भाजपा से देश के क्षेत्रफल को लेकर सवाल भी किया। स्वतंत्रता दिवस और विभाजन से जुड़े आयोजनों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने भाजपा पर ‘विभाजनकारी’ राजनीति करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें  तहजीब-इतिहास व खूबसूरती से रुबरु कराएगी ‘लखनऊ दर्शन’ बस सेवा...कल होगा आगाज

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button