Lucknow CityPolitics

अखिलेश के सीट शेयरिंग दावे पर पलटवार, आशीष पटेल बोले- जनता सब देख रही सपा हकीकत से परेशान

अखिलेश यादव ने NDA के सहयोगी दलों के लिए सीटों का दावा किया, RLD, SBSP, निषाद पार्टी व अपना दल (S) के आंकड़े बताए, मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल (S) गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है

लखनऊ, 19 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट शेयरिंग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सीट बंटवारे से जुड़े दावे पर अपना दल (S) ने पलटवार किया है। पार्टी नेता आशीष पटेल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा प्रमुख खुद अफवाहों को फैलाने का जरिया बन गए हैं।

akhilesh-ke-seat-sharing-daave-par-ashish-patel-ka-paltwar (2)

एक्स पोस्ट में सीटों का दावा

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया कि भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। उन्होंने लिखा कि कथित तौर पर RLD को 73, ओपी राजभर की SBSP को 39, संजय निषाद की निषाद पार्टी को 31 सीटें दी जा रही हैं। अपना दल (S) के लिए उन्होंने 19 सीटों का दावा किया। अखिलेश ने इन सीटों को PDA की आबादी के हिसाब से कम बताया।

मंत्री आशीष पटेल ने किया पलटवार

अखिलेश यादव की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल (S) पूरी मजबूती के साथ NDA के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन यूपी में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। आशीष ने कहा कि उनकी पार्टी सोशल मीडिया पर ट्वीट या रीट्वीट के जरिए राजनीति करने के बजाय जमीन पर जनता के बीच काम करने में भरोसा रखती है।

बोले, सपा नेतृत्व खुद फैला रहा अफवाह

आशीष पटेल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि NDA की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने की संभावना से घबराकर सपा नेतृत्व दूसरों के दावों को अफवाह बताने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक इसी कोशिश में सपा नेतृत्व खुद भ्रामक खबरों व अफवाहों को आगे बढ़ाने का जरिया बन गया है।

सीट शेयरिंग पर बढ़ी सियासी हलचल

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर NDA के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा फिलहाल चर्चा में है। अखिलेश यादव के दावे पर अपना दल (S) की तरफ से आया जवाब इसी सियासी खींचतान का हिस्सा है। आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल (S) NDA के साथ मजबूती से खड़ा है।

ये भी पढ़ें  बिहार चुनाव रुझानों पर अखिलेश का तंज, कहा... एनडीए की बढ़त SIR की साजिश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button