Uttar Pradesh

अल्ट्रासाउंड करवाने गई महिला की अस्पताल में डॉक्टरों ने कर दी सर्जरी, चंदौली में मौत के बाद हंगामा

चंदौली,16 नवंबर 2024

चंदौली के दुलहीपुर स्थित मेडविन हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला, 28 वर्षीय अनिशा, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड कराने गई अनिशा को डॉक्टरों ने बिना अनुमति के ऑपरेशन के लिए ले जाकर लापरवाही से सर्जरी की, जिससे उसकी जान चली गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की, जबकि अस्पताल संचालक और डॉक्टर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीएमओ से मामले की जांच कराई जाएगी, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम योगी के पैतृक क्षेत्र से विंध्यवासिनी धाम पहुंची मां गढ़वासिनी की मूर्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button