Uttarakhand

आधार अपडेट कराने अब देहरादून जाने का झंझट खत्म, हरिद्वार में खुला UIDAI का नया सेवा केंद्र

5 से 17 साल के बच्चों का Mandatory Biometric Update 30 सितंबर तक मुफ्त, नामांकन से लेकर मोबाइल नंबर व पता बदलने की सुविधा एक ही जगह, केंद्र सप्ताह में छह दिन खुलेगा हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर समेत आसपास के लाखों लोगों को आधार सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 3 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अब आधार से जुड़ी प्रमुख सेवाओं के लिए लोगों को देहरादून जाने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI ने हरिद्वार में आधुनिक Aadhaar Seva Kendra शुरू किया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने खुद अपना आधार अपडेट कराकर केंद्र की सेवाओं की शुरुआत की।

बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी

ये भी पढ़ें:

मदन कौशिक ने अभिभावकों से 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों का Mandatory Biometric Update समय पर कराने की अपील की। UIDAI की ओर से यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त दी जा रही है। बच्चों के स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं समेत कई सरकारी सेवाओं में आधार अपडेट की जरूरत पड़ सकती है।

एक ही केंद्र पर कई सेवाएं

नए केंद्र पर आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, फोटो बदलने, पता संशोधन, जनसांख्यिकीय जानकारी में बदलाव, बायोमेट्रिक अपडेट, त्रुटि सुधार समेत दूसरी प्रमुख सेवाएं मिलेंगी। इससे हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर व आसपास के इलाकों के लोगों का समय बचेगा।

दिव्यांगों के लिए भी सुविधाएं

निदेशक कुमार उज्ज्वल ने बताया कि Aadhaar Seva Kendra का संचालन सीधे UIDAI करता है। केंद्र में व्हीलचेयर की पहुंच, सुगम शौचालय व शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। यहां आठ आधुनिक संचालन किट लगाई गई हैं, जिससे आधार संबंधी काम तेजी से किए जा सकेंगे।
haridwar-uidai-aadhaar-seva-kendra-free-biometric-update-madan-kaushik (2)

छुट्टी छोड़कर रोज खुलेगा केंद्र

केंद्र सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में संचालित होगा। यहां UIDAI का आधार सेवा केंद्र प्रबंधक नागरिकों की शिकायतें दर्ज करेगा, साथ ही उनके समाधान की प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

आधार सेवा के लिए लोग UIDAI के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पोर्टल पर पहले से समय ले सकते हैं। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए UIDAI Aadhaar Appointment Portal⁠ पर जाना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, उप महानिदेशक अविनाश अग्रवाल, UIDAI एस्टेट मैनेजर नीतीश सैनी, ब्रांच मैनेजर गौरव राणा, सागर सिंह चौहान, सुभाष शर्मा, नागेन्द्र सिंह, सत्यपाल चौहान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Tunde कबाबी पर चौक में मस्जिद की जमीन हथियाने का आरोप, जानिए मौलाना कल्बे जवाद क्या बोले

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button