National

हाईवे पर फोटो खींचिए, NHAI देगा ₹1,000 का FASTag रिचार्ज, जानें पूरा डिटेल

नेशनल हाईवे पर NHAI के टॉयलेट की सफाई खराब मिलने पर कर सकते हैं रिपोर्ट, Rajmargyatra ऐप से भेजनी होगी जियो-टैग व टाइम-स्टैम्प वाली फोटो, वैध शिकायत पर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े FASTag में मिलेगा इनाम

न्यूज डेस्क, 4 सितंबर 2026:

नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान NHAI के अधिकार क्षेत्र वाले किसी टॉयलेट की सफाई खराब मिलती है तो इसकी रिपोर्ट करने पर आपको ₹1,000 का FASTag रिचार्ज मिल सकता है। NHAI ने Clean Toilet Picture Challenge के तहत यह सुविधा शुरू की है। इस पहल को अब 30 जून 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

429 यात्रियों को मिला है रिवॉर्ड, Rajmargyatra ऐप से ऐसे करें रिपोर्ट

NHAI के मुताबिक 2026 में अब तक करीब 429 यात्रियों ने गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट की है। जांच के बाद इन शिकायतों को सही पाए जाने पर संबंधित वाहन के FASTag में ₹1,000 का रिचार्ज दिया गया। इस चैलेंज में शामिल होने के लिए Rajmargyatra मोबाइल ऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करना होगा। टॉयलेट की साफ तस्वीर अपलोड करनी होगी। फोटो जियो-टैग के साथ टाइम-स्टैम्प वाली होनी चाहिए। रिपोर्ट करते समय नाम, लोकेशन, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर जैसी बेसिक जानकारी भी देनी होगी।

ये भी पढ़ें:

एक वाहन को सिर्फ एक बार मिलेगा रिवॉर्ड

NHAI तस्वीर व दी गई जानकारी की जांच करेगा। इसके लिए AI-assisted screening के बाद मैनुअल वैलिडेशन भी किया जाएगा। शिकायत सही मिलने पर संबंधित Vehicle Registration Number यानी VRN से जुड़े FASTag में ₹1,000 का रिचार्ज किया जाएगा। पूरी स्कीम के दौरान एक VRN को सिर्फ एक रिवॉर्ड मिलेगा। यह रिवॉर्ड किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, न ही इसके बदले कैश लिया जा सकता है।

एक ही टॉयलेट की कई शिकायतों पर पहला आवेदन मान्य

अगर किसी टॉयलेट सुविधा को लेकर एक ही दिन कई लोग शिकायत भेजते हैं तो Rajmargyatra ऐप से मिली पहली वैलिड एंट्री पर ही विचार किया जाएगा। इसके बाद भेजी गई रिपोर्ट के लिए अलग से रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। यह सुविधा सिर्फ उन टॉयलेट पर लागू है जिन्हें NHAI ने बनाया, संचालित किया या जिनका रखरखाव NHAI के अधिकार क्षेत्र में है। पेट्रोल पंप, ढाबों या दूसरी निजी अथवा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं में बने टॉयलेट इस चैलेंज में शामिल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें  UP में भर्ती परीक्षाओं का महाघोटाला : पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button