Entertainment

थिएटर में दिखा ‘Mirzapur’ का असली क्रेज, मुन्ना भैया पर फिदा हुए दर्शक, ऐसे बांधे तारीफों के पुल

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज के साथ थिएटरों में पहुंची फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म, मल्टीप्लेक्स के मॉर्निंग शो में भी नजर आई अच्छी भीड़, कालीन भैया की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने पहुंचे फैंस, अब पहले दिन के Box Office Collection पर टिकी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 4 सितंबर 2026:

‘मिर्जापुर: द मूवी’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों का उत्साह रिलीज के पहले दिन थिएटरों में नजर आया। कई जगह First Day First Show में अच्छी भीड़ देखने को मिली। यूपी की राजधानी लखनऊ में ‘द हो हल्ला’ की सोशल मीडिया टीम भी उत्साह से भरे दर्शकों से रूबरू हुई।
mirzapur-the-movie-release-public-reaction-box-office-collection (2)

मॉर्निंग शो में दिखीं भरीं सीटें, सब बोले फिल्म और मुन्ना भैया सुपर हिट

लखनऊ में लालबाग स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म के सुबह के शोज से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 9 बजे का शो लगभग हाउसफुल रहा। सोशल मीडिया पर थिएटरों के अंदर से लेकर बाहर तक के वीडियो सामने आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर’ के फैंस लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की रिलीज के साथ कालीन भैया सहित इस दुनिया के चर्चित किरदारों को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें:

OTT के बाद बड़े पर्दे की एंट्री पर फिदा हुए दर्शक

‘मिर्जापुर’ की पहचान एक बेहद लोकप्रिय OTT फ्रेंचाइजी के तौर पर बनी है। वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने के बाद अब इसकी कहानी को पहली बार थिएटर के लिए पेश किया गया है। फिल्म की रिलीज के साथ फ्रेंचाइजी ने सिनेमाई दुनिया में कदम रखा है। आज बड़े पर्दे पर मूवी देखकर निकले लोगों में कोई ऐसा दर्शक नहीं था जो बोलता मजा नहीं आया, सभी सुपर हिट कहते रहे।
mirzapur-the-movie-release-public-reaction-box-office-collection (3)

गुरमीत सिंह ने संभाली कमान

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया व विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आज 4 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंची है। शुरुआती Audience Response के बाद अब फिल्म के पहले दिन के Box Office Collection के आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  बॉबी देओल की मूवी 'बंदर' का सस्पेंस खत्म... रिलीज डेट का एलान, अनुराग कश्यप हैं डायरेक्टर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button