CricketSports

Home Series : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कमान पडिक्कल के हाथ, वनडे टीम में पंड्या की वापसी

पुडुचेरी में खेले जाएंगे दो मल्टी डे मुकाबले, इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे टीम के कप्तान, साई सुदर्शन उपकप्तान, वनडे में रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान, मल्टी-डे टीम में अमन मोखड़े, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र समेत कई युवा खिलाड़ियों को मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, 10 सितंबर 2026:

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। सीरीज में दो बहु-दिवसीय मैचों के बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। सभी पांचों मैच पुडुचेरी में होंगे। पुरुष चयन समिति ने दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम चुनी है।

पडिक्कल को मल्टी-डे टीम की कमान

मल्टी डे मुकाबलों में देवदत्त पडिक्कल को कप्तान बनाया गया है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। टीम में अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन, नचिकेत भुटे को शामिल किया गया है। वी वैश्य भी टीम का हिस्सा हैं। कुमार कुशाग्र और एन जगदीसन विकेटकीपर के तौर पर टीम में हैं।

ये भी पढ़ें:

इंडिया ए मल्टी डे स्क्वॉड :

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य

india-a-vs-australia-a-series-padikkal-gavaskar-hardik-pandya-return (2)

वनडे में गायकवाड़ संभालेंगे कमान

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। इस टीम में रजत पाटीदार, प्रियांश आर्य, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, नमन धीर समेत कई खिलाड़ियों को जगह मिली है। हार्दिक पंड्या को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र व प्रभसिमरन सिंह टीम में हैं। वनडे टीम में अरशद खान, गुरजापनीत सिंह व यश ठाकुर भी शामिल हैं।

इंडिया ए वनडे स्क्वॉड:

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर

22 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहला मल्टी डे मैच 22 से 25 सितंबर तक पुडुचेरी में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा।

तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर, दूसरा 9 अक्टूबर व तीसरा 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये तीनों मैच भी पुडुचेरी में ही होंगे।

ये भी पढ़ें  संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स छोड़ेंगे? KKR से लेकर CSK तक का ऑफर तैयार..

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button