Uttarakhand

महिला सुरक्षा का नेटवर्क होगा मजबूत, बनी प्लानिंग, आयोग ने उपाध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने की बैठक, 10 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव के मंजूर संग लिए गए कई अहम फैसले, बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड की महिलाओं को न्याय और अधिकारों की सुरक्षा दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग ने अपनी पहुंच को प्रदेश के सभी 13 जिलों तक विस्तार देने का फैसला किया है। इसके लिए आयोग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली बोर्ड बैठक में 10 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव मंजूर किया गया। साथ ही सभी जिलों में महिला जनसुनवाई, जागरूकता अभियान और वन स्टॉप सेंटरों की निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए नई प्लानिंग तैयार की गई।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला सुरक्षा, अधिकार संरक्षण और आयोग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। साथ ही दूरस्थ पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों की महिलाओं तक न्याय और विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्षों को जनपदवार जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसके तहत ऐश्वर्या रावत को पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग, चंद्रकला तिवारी को उत्तरकाशी व चमोली, जबकि शायरा बानो को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में नियमित जनसुनवाई करेंगी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर महिला अधिकारों से जुड़े मामलों के निस्तारण को गति देंगी।

ये भी पढ़ें:

आयोग ने वन स्टॉप सेंटरों में नियमित जनसुनवाई में उपाध्यक्षों व सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा नारी निकेतन, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध से जुड़े मामलों और विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा एवं निगरानी पर विशेष जोर दिया जाएगा। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग की प्राथमिकता प्रदेश की अंतिम पंक्ति में बैठी महिला तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य केवल शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है।

ये भी पढ़ें  गढ़वाल मंडल को मिले 69 विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- बच्चों का भविष्य संवारने की होगी बड़ी जिम्मेदारी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link