Lucknow CityUttar Pradesh

Yogi ने मोदी को कहा हैप्पी बर्थडे, बोले- पीएम नए भारत के शिल्पी, गवर्नर, मायावती व अखिलेश ने भी दी बधाई

सीएम योगी ने Nation First के संकल्प को सराहा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रसेवा व जनकल्याण के प्रति समर्पण को बताया प्रेरक, मायावती ने स्वस्थ जीवन तो अखिलेश ने सक्रिय व सार्थक जीवन की कामना की, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा पीएम के नेतृत्व में विश्वगुरु बनेगा भारत

लखनऊ, 17 सितंबर 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को नए भारत का शिल्पी बताते हुए उनके नेतृत्व, राष्ट्रसेवा के संकल्प व विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य के साथ बसपा प्रमुख मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

भारतीयों के जीवन मे नया सवेरा लाने में जुटे हैं पीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा व स्वाभिमान का नया सवेरा लाने के लिए पीएम मोदी लगातार राष्ट्रसेवा में जुटे हैं। योगी ने उन्हें विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के स्वप्नद्रष्टा, नए भारत के शिल्पी व अपना मार्गदर्शक बताया।

योगी ने कहा कि Nation First का संकल्प, कर्मनिष्ठा व लोक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पित जीवन विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरणा देता है। उनके मुताबिक पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण व वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनकल्याण को प्रतिबद्ध बताया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व व जनकल्याण के लिए लगातार काम करने की प्रतिबद्धता देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता व विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद कौशल किशोर ने कहा पीएम के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्वगुरु

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन को तप, त्याग व राष्ट्रसेवा का उदाहरण बताया। संदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व व अटूट संकल्प के जरिए भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देशहित को सबसे ऊपर रखते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार व आध्यात्मिक मूल्यों को साथ लेकर भारत को विश्वगुरु बनने और आत्मगौरव व आत्मविश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ाने की बात भी संदेश में कही गई।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व दोनों डिप्टी सीएम ने भी दी शुभकामनाएं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। यूपी के कई भाजपा नेताओं की तरफ से भी पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर शुभकामना संदेश जारी किए गए।
pm-narendra-modi-birthday-wishes-yogi-adityanath-mayawati-akhilesh-yadav (2)

मायावती व अखिलेश ने स्वस्थ जीवन की कामना की

बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की।

ये भी पढ़ें  डिप्रेशन से जूझ रहीं थीं बीएचयू प्रोफेसर की पत्नी... छठी मंजिल से कूदकर जान दी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link