Uttar Pradesh
“व्हाट्सएप ग्रुप से Stock Market में निवेश के नाम पर सिपाही से 8 लाख रुपये ठगे”

बांदा,10 दिसंबर 2024
बांदा में जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठग लिया, जिससे उनके खाते से 8 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। ठगों ने उन्हें स्टॉक मार्केट निवेश पर 10 प्रतिशत लाभ का झांसा दिया और ग्रुप में 129 सदस्य शामिल थे। ग्रुप का संचालन अनिल पटेल और सनोके विश्वनाथन नामक एडमिन कर रहे थे, जो रोज ट्रेडिंग लाभ और आईपीओ निवेश की जानकारी देते थे।
दिनेश ने 4 से 20 नवंबर के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 8,10,000 रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन निर्धारित समय पर न तो लाभ मिला और न ही रकम वापस हुई। इस पर उन्होंने एसपी को शिकायत दी और दो ग्रुप एडमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने साइबर थाने को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।






