Raebareli City

SP ऑफिस में सपा-ABVP आमने-सामने, पुलिस से विधायक की धक्का-मुक्की के बाद मचा हंगामा

एसपी ऑफिस में आमने-सामने सपा-एबीवीपी, नारेबाजी के बीच विधायक से धक्का-मुक्की फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान के दौरान बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद एसपी ऑफिस तक पहुंचा, सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई का आरोप लगाया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर नारेबाजी की, हंगामे के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता

विजय पटेल

रायबरेली, 17 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली जिले में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान के दौरान बैनर लगाने को लेकर समाजवादी छात्र सभा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच हुआ विवाद गुरुवार को बढ़ गया। मामले में सपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस से हुई बहस के विरोध में सपा कार्यकर्ता हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी व बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गए। कुछ देर बाद एबीवीपी कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने नारेबाजी करने लगे।

एसपी ऑफिस में बढ़ा हंगामा

एसपी ऑफिस में काफी देर तक दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी होती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। बाद में एबीवीपी कार्यकर्ता शांत हो गए, जबकि सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। इसी दौरान पुलिस ने कुछ सपा कार्यकर्ताओं को पीछे हटाने की कोशिश की, जिस पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें:

विधायक से भी हुई धक्का-मुक्की

हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ के बीच हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी से भी पुलिस की धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद सपा कार्यकर्ता एसपी ऑफिस से बाहर निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा लौटे। उन्होंने गेट पर खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
raebareli-sp-office-clash-samajwadi-party-abvp-police-mla (2)

एसपी से मिले सपा विधायक

स्थिति को देखते हुए एसपी ने हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती व सपा जिलाध्यक्ष को बातचीत के लिए बुलाया। एसपी से मुलाकात के बाद राहुल लोधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।
raebareli-sp-office-clash-samajwadi-party-abvp-police-mla (3)

कार्यकर्ता को छोड़ने की मांग

राहुल लोधी ने कहा कि पुलिस ने सपा के एक कार्यकर्ता को पकड़ा है। उन्होंने एसपी से उस कार्यकर्ता को छोड़ने की मांग की है। सपा नेताओं का कहना है कि कॉलेज में सदस्यता अभियान के दौरान बैनर लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर वे एसपी से शिकायत करने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें  Gen-Z को पं. प्रदीप मिश्रा की नसीहत... पिता की उम्र वालों से बात में न भूलें उम्र और पद की मर्यादा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link