National

रेलवे का तोहफा, नवंबर के अंत तक ट्रेनों में जोड़े जाएंगे, 1000 नए जनरल कोच

नई दिल्ली, 20 नबंवर 2024

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है जिसके चलते रेलवे बोर्ड प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा देने के लिए 370 ट्रेनों में 1000 और जनरल कोच जोड़ने की प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी कर लेगा। बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस बयान में कहा कि कई ट्रेनों में 583 जनरल कोच पहले ही लगाए जा चुके हैं।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “शेष कोचों को जोड़ने की प्रक्रिया देश भर के सभी रेल जोनों और मंडलों में चल रही है। यह इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, “हमने अगले साल 2025 में होली की त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए योजना बनाना और तैयारी शुरू कर दी है।” रेलवे बोर्ड के अनुसार, उसने अगले दो वर्षों में 10,000 गैर-एसी कोच पेश करने की योजना बनाई है जिसके बाद आठ लाख से अधिक यात्री दैनिक आधार पर यात्रा कर सकेंगे।

अधिकारी ने कहा, “चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री में इन कोचों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है ताकि समय सीमा को पूरा किया जा सके।”

Advertisement

उन्होंने कहा, “ये सभी 10,000 कोच एलएचबी श्रेणी के हैं जो उन्नत सुरक्षा सुविधाओं और यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करते हैं।”

ये भी पढ़ें  भगत सिंह कोश्यारी ने किए रामलला के दर्शन, कहा...विपक्ष का दुर्भाग्य, उनके पास कोई नेतृत्व नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link