ElectionsLucknow City

BJP UP ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम में की नई नियुक्तियां, 13 पदाधिकारियों की घोषणा

UP Election Strategy : प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और सह-संयोजकों के साथ सोशल मीडिया प्रभारी, सह-संयोजक और सदस्यों को मिली जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की सूची

लखनऊ, 18 सितंबर 2026:

यूपी में बीजेपी ने संगठन से जुड़े प्रकोष्ठों और सोशल मीडिया टीम में नई जिम्मेदारियां तय की हैं। पार्टी ने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सह-संयोजक और सदस्यों के नामों की घोषणा की है। इसमें सोशल मीडिया टीम को नया प्रभारी और छह सह संयोजक मिले हैं।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव बने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी सूची में शामिल सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। लिस्ट के मुताबिक ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। संतराज यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

सोशल मीडिया टीम को मिली मजबूती

सोशल मीडिया टीम में सुभाष यदुवंश को प्रभारी
बनाया गया है। वहीं गौरव वाष्र्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा जयंत शिवाच, वाईके शर्मा और अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

पहले घोषित हुई थी 64 सदस्यीय टीम

UP Election Preparations : इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी प्रदेश संगठन की नई टीम घोषित की थी। 64 सदस्यीय इस टीम में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 19 प्रदेश मंत्री, 8 प्रदेश महामंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके अलावा 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 3 कार्यालय मंत्री और 3 अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई थी। नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, विधायक पूजा पाल और सुरेश राणा समेत कई प्रमुख चेहरों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था, जबकि 52 नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले... व्यापारियों को डरा-धमकाकर छीन रही उनकी रोजी-रोटी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link