Lucknow City

Lucknow News : फीस बढ़ती गई, सुविधाएं बदहाल! LU में हॉस्टल की अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रशासनिक भवन घेरा

मेस के खाने से लेकर पानी और वॉशरूम तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, एबीवीपी छात्रों की चीफ प्रॉक्टर से नोकझोंक, बोले- कुलपति जवाब दें

लखनऊ, 21 सितंबर 2026:

लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में हॉस्टल की बदहाली के मुद्दे पर सोमवार को छात्रों का गुस्सा प्रशासनिक भवन तक पहुंच गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ‘सपाई कुलपति इस्तीफा दो’ जैसे नारे भी लगाए गए। छात्रों की चीफ प्रॉक्टर से नोकझोंक हुई। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

प्रदर्शन को देखते हुए सिक्योरिटी गार्ड्स ने प्रशासनिक भवन का चैनल गेट बंद कर छात्रों को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र हंगामा करते हुए परिसर में दाखिल हो गए और नारेबाजी जारी रखी। चीफ प्रॉक्टर समेत प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कई सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
lucknow-university-lu-hostel-facility-mess-food-abvp-protest (2)

छात्रों का मुख्य आक्रोश हॉस्टल की सुविधाओं और बढ़ती फीस को लेकर है। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल की फीस लगातार बढ़ाई जा रही है लेकिन इसके मुकाबले सुविधाओं में सुधार नहीं हो रहा। मेस में खाने की गुणवत्ता खराब होने, पानी की व्यवस्था ठीक नहीं होने और वॉशरूम की समस्याओं से छात्र परेशान हैं।

ये भी पढ़ें:

छात्र उत्सव पटेल ने कहा कि मेस में खाने का मेन्यू तो बनता है लेकिन खाने की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इससे छात्रों की तबीयत खराब हो रही है। उनका कहना था कि फीस बढ़ाने के साथ सुविधाएं भी बेहतर होनी चाहिए।

छात्रों ने महमूदाबाद हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। उनका कहना है कि मेस की समस्याएं कुलपति के सामने रखी जाएंगी और विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। एक छात्र ने एकेडमिक भवन के वॉशरूम की खराब व्यवस्था, लिंगविस्टिक विभाग में पर्याप्त सीटें न होने और टूटे ब्लैकबोर्ड का भी मुद्दा उठाया।
इससे पहले भी लखनऊ विश्वविद्यालय में मेस के भोजन की गुणवत्ता और हॉस्टल सुविधाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें  मशरूम उत्पादन में UP बना देश में नंबर-1, 51 हजार मीट्रिक टन के साथ बनाया नया National Record

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link