AssamCrime

असम : नगांव में बदमाशों ने एक ही परिवार सहित चार लोगों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नगांव, 23 नबंवर 2024

एक भयावह घटना में, असम के नगांव जिले में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की हत्या कर दी।यह घटना रूपही विधानसभा क्षेत्र के लाओखोवा के पास गोराजन इलाके में हुई।अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने पीड़ितों को मारने के लिए धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। घटना के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने पुष्टि की कि मृतकों में से तीन एक ही परिवार के थे।

नगांव जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी।इस बीच, रुपहीहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा ने एएनआई को फोन पर बताया कि वह फिलहाल इलाज के लिए बेंगलुरु में हैं, लेकिन उन्हें चौंकाने वाली घटना के बारे में सूचित किया गया है। नुरुल हुदा ने कहा, “पुलिस टीम पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर चुकी है। दोषी को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।” पुलिस जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीतापुर सड़क हादसा: बाइक सवार दो भाईयों की मौत, हेलमेट न लगाने से सिर में आईं गंभीर चोटें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link