Hardoi City

Hardoi News : हॉस्पिटल जा रहा था परिवार, हादसे ने छीन लीं तीन जिंदगियां, मां-बेटे व दामाद की मौत

बेटी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज होना था ऑपरेशन से प्रसव, बेटे और दामाद के साथ बाइक से जा रही थी मां, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद कार छोड़कर भागा चालक

हरदोई, 26 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। शहर क्षेत्र में समुदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार मां, उसका बेटा और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

hardoi-samuda-road-accident-car-hits-bike-three-of-family-killed (2)

एक दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी बेटी, आज होना था ऑपरेशन

रामापुर छैया गांव निवासी रमेश की पत्नी कामिनी गर्भवती थी। शुक्रवार को उसे डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ऑपरेशन से डिलीवरी होनी थी। इसी वजह से परिवार के लोग अस्पताल जाने की तैयारी में थे। कामिनी के पति रमेश और उसका भाई सोहेल नोएडा में नौकरी करते थे। डिलीवरी की जानकारी मिलने पर दोनों घर लौटे थे। शनिवार को सोहेल अपनी मां विद्यावती के साथ बाइक से बहनोई रमेश को लेकर अस्पताल जा रहा था।

ये भी पढ़ें:

hardoi-samuda-road-accident-car-hits-bike-three-of-family-killed (3)

समुदा गांव के पास बाइक में कार ने मारी टक्कर

तीनों बाइक से अस्पताल की ओर जा रहे थे। समुदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रमेश, सोहेल और गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया।

hardoi-samuda-road-accident-car-hits-bike-three-of-family-killed (4)

अस्पताल में मौत की खबर सुनकर टूटी कामिनी, एक साल पहले एक भाई की हुई थी मौत

कामिनी अस्पताल में अपनी डिलीवरी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसे पति रमेश, भाई सोहेल और मां गुड्डी देवी की मौत की जानकारी मिली। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों को खोने की खबर से उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुड्डी देवी के परिवार में पति सर्वेश और तीन बेटियां कामिनी, आरती और शालू हैं। उनके बड़े बेटे रुक्मांगत की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। अब सड़क हादसे में दूसरे बेटे सोहेल की भी जान चली गई.। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।

ये भी पढ़ें  हाथ मरोड़ने पर मांस फटा, 8वीं की छात्रा की मौत, दो शिक्षक सस्पेंड, FIR दर्ज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link