Hardoi City

विवाहिता की हत्या कर भागे जेठ को मुठभेड़ में दबोचा…पैर में लगी पुलिस की गोली

कछौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुई थी वारदात, पत्नी से झगड़े के दौरान बीच में टोकाटाकी करने पर था नाराज, छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी, रात में ही लखनऊ भागने की फिराक में आरोपी पकड़ा गया

नितेश चन्द्र शुक्ला

हरदोई, 14 मार्च 2026:

कछौना थाना क्षेत्र में छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी जेठ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया है।

बता दें कि प्रतापपुर मजरा टिकारी गांव निवासी राजकुमार का अपनी पत्नी के साथ कछौना कस्बा में रहता था। गत नौ मार्च को उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसके छोटे भाई की पत्नी मंजू (25) ने बीच-बचाव किया था। बताया गया कि रामसेवक और मंजू उसकी पत्नी को लेकर गांव प्रतापपुर मजरे टिकारी गांव चले आये थे। 13 मार्च की शाम मंजू घर में खाना बना रही थी। उसी समय गुस्से में पहुंचे राजकुमार ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली मंजू की पीठ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें:

परिजन उसे तुरंत सीएचसी कछौना लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुठेहना फाटक की ओर से लखनऊ भागने की कोशिश में है।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लग गई, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है।

ये भी पढ़ें  खून से लथपथ युवक ने कहा...'जिंदा हूं, भाई को आने दो', हमलावरों के नाम बताकर दम तोड़ बैठा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link