CrimeMadhya Pradesh
मध्यप्रदेश : कन्नोद नगर में शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल, 23 नबंवर 2024
खातेगांव के कन्नोद नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 45 वर्षीय निसार खान कि गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही कन्नोद थाना प्रभारी दल भल के साथ घटना स्थल पंहुच गये। उधर निसार खान को अस्पताल पंहुचाया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि निसार खान कन्नौद नगर के सतवास रोड पर रेस्ट हाऊस के पास रहकर इलेक्ट्रॉनिक कार्य करते थे सुबह साढे सात बजे के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हे सीने पर गोली मार दी। नगर में हर कोई तर्क लगा रहा है भला निसार कि किससे दुश्मनी थी जिस कारण उसकी हत्या हो गयी। फिलहाल पुलिस जल्द ही पूरे मामले की जड़ तक पंहुचकर हत्यारे को सलाखों के पीछे भैजने कि बात कह रही है। उधर परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।






