Uttar Pradesh
एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बना ट्रक, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

अनमोल शर्मा
बागपत, 23 नवंबर 2024:
यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक आग का गोला बन गया। चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक धू-धूकर जलने लगा। इस बीच ट्रक चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
यह हादसा खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 4 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक के साथ उस पर लदा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि ट्रक लुधियाना से मध्य प्रदेश जा रहा था।






