Barabanki City

Barabanki News: जनसत्ता दल ने उठाई बाढ़ पीड़ितों की मदद की मांग, अफसरों को बताया किसानों का दर्द

बाराबंकी में भारी बारिश से खेतों में जलभराव, धान-मक्का समेत सब्जियों की फसल को नुकसान, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रभावित किसानों के लिए सर्वे और जल्द मुआवजे की मांग

बाराबंकी, 28 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी में उफान के बाद तराई में तबाही व भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नेताओं ने पहल करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रुख किया।।इस दौरान उन्होंने नुकसान और तराई क्षेत्र का हाल बताकर अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।

डीएम से सर्वे कराने की मांग

पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाबी, प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद राठौर और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज राइन ने किसानों की फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि सर्वे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए, जिससे वास्तविक नुकसान का आकलन हो सके।

मुआवजे के साथ बीज-खाद की मांग

नेताओं ने प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा और राहत राशि जल्द दिलाने की मांग की। आगामी फसल की तैयारी के लिए किसानों को प्रमाणित बीज और जरूरी खाद उपलब्ध कराने की बात भी रखी। जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की गई, जिससे खेतों में लंबे समय तक पानी जमा न रहे।

ये भी पढ़ें:

कमजोर किसानों को प्राथमिकता

नेताओं ने कहा कि भारी बारिश से जिन किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें राहत देने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि किसानों ने महीनों की मेहनत के साथ अपनी पूंजी और संसाधन लगाकर फसल तैयार की थी, ऐसे में नुकसान के बाद समय पर सरकारी मदद जरूरी है।

मनोज सिंह बोले, समयबद्ध मिले राहत

प्रधान महासचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने के बाद प्रभावित किसानों को राहत मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर फसल नुकसान का सर्वे कराने और पात्र किसानों तक सहायता पहुंचाने की मांग की।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : गैस एजेंसी पर शिकंजा... 8551 उपभोक्ताओं के कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link