Barabanki City

महिला की इंस्टा ID पर कोर्ट परिसर के कोने-कोने का नजारा : एक्शन में साइबर पुलिस

न्यायालय सुरक्षा प्रभारी ने दर्ज कराया केस, इंस्टा आईडी का डिटेल दिया, शिकायत में न्यायालय की गोपनीयता, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के साथ अवमानना का भी जिक्र किया गया

बाराबंकी, 19 जून 2026:

बाराबंकी जनपद न्यायालय परिसर के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी सुनील दत्त कौल की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा प्रभारी का आरोप है कि आम लोगों के बीच चल रही चर्चाओं के बाद जानकारी मिली कि एक महिला इंस्टा आईडी का इस्तेमाल कर रही है। आरोप है कि महिला ने चोरी-छिपे न्यायालय परिसर के वीडियो बनाए और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सार्वजनिक कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ वीडियो न्यायालय के ऐसे हिस्सों से जुड़े हैं जिन्हें गोपनीय माना जाता है।

शिकायत में कहा है कि उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर संबंधित आईडी को सर्च कर वीडियो देखे। उनका कहना है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। इसे न्यायालय की मर्यादा, गोपनीयता और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बताया गया है।

ये भी पढ़ें:

ये भी कहा गया है कि न्यायालय परिसर का अनधिकृत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना न्यायपालिका की गरिमा को प्रभावित करने वाला कृत्य है और इसे अदालत की अवमानना की श्रेणी में माना जाता है। शिकायत में संबंधित महिला की सोशल मीडिया आईडी से ऐसे वीडियो हटवाने, अकाउंट बंद कराने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  ईरान कनेक्शन: बाराबंकी के इस गांव से जुड़ीं हैं खामेनेई की जड़ें... मौत के बाद गुमसुम दिखे लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link