Uttar Pradesh

“UP: दारोगा-सिपाही को भीड़ ने बंधक बना पीटा, 25 हमलावरों की तलाश, मुकदमा दर्ज”

गोरखपुर,25 नवंबर 2024

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कनहौली गांव में रविवार को दो पक्षों के विवाद में पुलिस पर हमला किया गया। आरोपियों ने चौकी इंचार्ज (दारोगा) और सिपाही को बंधक बनाकर जमकर पीटा, जिससे चौकी इंचार्ज बेहोश हो गए। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर दोनों पुलिसकर्मियों को छुड़ाया गया और अस्पताल भेजा गया, जहां चौकी इंचार्ज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।एसपी साउथ जितेंद्र कुमार के अनुसार, 15 नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भीषण गर्मी में राहत... वाराणसी में कक्षा 8 तक के स्कूल अब दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link