Chhattisgarh

पेट में दर्द का बहाना बना अस्पताल आया कैदी पुलिस को चकमा दे हुआ फरार, मामले में जेल प्रहरी सस्पेंड 

धमतरी, 26 नबंवर 2024

अक्सर कैदी पुलिसवालों को चकमा देकर फरार होने का मामला सामने आता रहता है, इस बीच धमतरी में एक कैदी को इलाज करवाने अस्पताल लाया गया था तभी कैदी ने बाथरूम जाने का बहाना मारकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। दअरसल, पंचराम उर्फ पंचू निषाद जिन पर चोरी जैसे 420 मामले में जेल हुआ था. इसी दौरान कैदी ने पुलिस को कहा कि उन्हें चेस्ट पेट में दर्द हो रहा है, जिसके बाद पुलिस उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही कैदी ने हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट करवाने के बाद बाथरूम जाने की बात कही जैसे ही बाथरूम गया कैदी वही से ही फरार हो गया. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की धमतरी डिस्ट्रिक हॉस्पिटल की है जहां से कैदी पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गए. बहरहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  उरई में भीषण हादसा : ट्रक से भिड़ी कार में सवार पांच की मौत, तीन गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link