Lucknow City

Lucknow Property: अनंत नगर में घर का सपना होगा साकार, 447 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन

7,314 आवेदकों के बीच निकली लॉटरी, आज 73 और भूखण्डों के लिए होगा ड्रा, 785 एकड़ में विकसित हो रही आधुनिक आवासीय योजना

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने आशियाने के लिए जमीन तलाश रहे आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ के मोहान रोड स्थित एलडीए की अनंत नगर आवासीय योजना में पांचवें चरण के तहत 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 447 भूखण्डों का लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ड्रा में 7,314 आवेदकों के बीच पर्चियां निकाली गईं।

लॉटरी का यह चरण उन लोगों के लिए खास रहा जो लंबे समय से राजधानी में अपना घर बनाने के लिए उपयुक्त प्लॉट की तलाश कर रहे थे। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि आज 200 वर्गमीटर के 35 और 162 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 38 भूखण्डों का भी लॉटरी ड्रा किया जाएगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर करीब 785 एकड़ क्षेत्रफल में अनंत नगर योजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ग्रिड पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है। योजना में चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाई जा रही हैं। इसके अलावा बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। इससे यह क्षेत्र आवास के साथ शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बन सकता है।

ये भी पढ़ें:

lucknow-anant-nagar-447-plots-lottery-7314-applicants (2)

Advertisement

योजना की सबसे बड़ी खासियतों में इसका ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है। करीब 130 एकड़ जमीन पर पार्क और ग्रीन स्पेस विकसित किए जाएंगे। इसके साथ स्वच्छ जल आपूर्ति, ईवी चार्जिंग स्टेशन, सामुदायिक केंद्र, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसी सुविधाओं को भी योजना का हिस्सा बनाया गया है।

एलडीए के अनुसार अनंत नगर योजना के पहले चार चरणों में करीब 1,700 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी से किया जा चुका है। इनमें 35 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। पांचवें चरण में आशीष खंड के 520 भूखण्डों के लिए 9 अगस्त से 9 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था, जिसमें 8,728 लोगों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया।

ये भी पढ़ें  KGMU के डॉक्टरों की 15 दिन में दूसरी करतूत : अब इंटर्न ने नर्सिंग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया... किया ये कांड

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link