Lucknow City

गैस किल्लत पर सपा छात्र सभा का हंगामा, विधानसभा के सामने कपड़े उतारकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया काबू

गैस सिलेंडर के कटआउट लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उतारा और हिरासत में लेकर भेज दिया ईको गार्डन

लखनऊ, 19 मार्च 2026:

रसोई गैस की किल्लत को लेकर गुरुवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। हाथों में गैस सिलेंडर के कटआउट लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा और उन्हें बसों में बैठाना शुरू किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता पुलिस बसों की छत पर चढ़ गए और वहां से भी नारेबाजी करते रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा और सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

WhatsApp Image 2026-03-19 at 4.44.16 PM

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर में गैस सिलेंडर की भारी कमी है जिससे आम लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। अलीगंज इलाके का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि लोग रात 11 बजे से ही लाइन में लग गए थे लेकिन सुबह एजेंसी ने सिर्फ डेढ़ सौ सिलेंडर होने की बात कही। इसके चलते दो सौ से अधिक लोगों को बिना सिलेंडर लौटना पड़ा। उनका कहना है कि यही हाल शहर की अधिकांश एजेंसियों का है।

Advertisement

सपा छात्र सभा ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि सिलेंडर ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। इससे मध्यम और गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। नवरात्र और ईद जैसे बड़े त्योहारों से पहले इस संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

प्रदर्शनकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री को दूरबीन देने आए हैं जिससे वे जमीन पर हकीकत देख सकें। छात्र सभा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  "झांसी से प्रयागराज जा रही मेला स्‍पेशल ट्रेन पर पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने तोड़े खिड़की-दरवाजे"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link