Lucknow City

तेंदुए से भिड़े ‘वीर’ बच्चों का सम्मान, CM योगी ने उनके साहस और सूझबूझ को सराहा

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों और सामाजिक संगठनों को भी किया सम्मानित, कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के तहत दो किसानों को दिए चेक

लखनऊ, 21 मार्च 2026:

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर बच्चों को सम्मानित किया। तेंदुए के हमले से खुद और अपने परिवार को बचाने वाले इन बच्चों की बहादुरी की सराहना करते हुए सीएम ने उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने बहराइच के 10 वर्षीय अच्छेलाल और प्रयागराज की 18 वर्षीय तनु सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया। अच्छेलाल ने गत 6 दिसंबर को अपने पिता के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। अच्छेलाल ने घबराने के बजाय बहादुरी से मुकाबला किया जिससे तेंदुआ पीछे हटने को मजबूर हो गया।

Yogi Reached Aranya Sammelan on International Forest Day

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र के ग्राम छिवैया में गत 8 जनवरी को तनु ने अद्भुत सूझबूझ का परिचय दिया। तेंदुआ अचानक घर में घुस आया लेकिन तनु ने धैर्य रखते हुए पहले दो छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। उनकी समझदारी के चलते बिना किसी जनहानि के तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सका।

Advertisement

इस अवसर पर सीएम ने वानिकी और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। मुरादाबाद के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, हमीरपुर के वन रक्षक सुनील कुमार गौंड, रामपुर के शिवम कुमार और एटा की माली रीना शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इसके साथ ही सामाजिक संगठनों में लोकभारती के बृजेंद्र पाल सिंह और हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान झांसी के सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के तहत कुशीनगर के किसान ईश्वर चंद और रायबरेली की सुनीता को चेक वितरित किए गए। सीएम ने कार्यक्रम से पूर्व वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, केपी मलिक के साथ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  ICU बना विवाह का साक्षी...हादसे में बेहोश दुल्हन की मांग में दूल्हे ने भरा सिंदूर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link