Uttar Pradesh

इटावा : घोटाले के पैसों से खड़ा किया होटल… हो गया कुर्क

अशरफ अंसारी

इटावा, 28 नवंबर 2024:

यूपी के इटावा के सहकारी बैंक में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। कोर्ट के आदेश पर घोटाले के आरोपी बैंक प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी के रायल गैलेक्सी होटल को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। यह होटल 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। आरोप है कि होटल बैंक घोटाले के पैसों से बनाया गया था।

बैंक घोटाले के नौ आरोपी हो चुके गिरफ्तार

ये भी पढ़ें:

सहकारी बैंक में घोटाला गत जुलाई में सामने आया था। प्रबंधक समेत बैंक में काम करने वाले कुछ लोगों पर करीब 25 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा था। केस की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी बैंक प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी ने घोटाले के पैसों से सिविल लाइन इलाके में रायल गैलेक्सी होटल का निर्माण कराया था। इसके बाद हुई कार्रवाई के तहत होटल कुर्क कर लिया गया है। इटावा के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में 9 अभियुक्तों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मनचले बुजुर्ग की सड़क पर पिटाई, युवती ने सिखाया सबक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button