SportsUttar Pradesh

गोरखपुर: मुख्यमंत्री पहुंचे रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में हुए शामिल

गोरखपुर, 4 दिसम्बर 2024 :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित महंत अवैद्यनाथ महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

1 से 4 दिसंबर तक आयोजित इस पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में पूरे देश से 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की टीमों के बीच खेला जा रहा है, जिसमें जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में खेल मंत्री गिरीश चंद यादव, मेयर, विधायक विपिन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इसके अलावा खेल निदेशक आरपी सिंह, अरुणेश शाही समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  योगीराज देवरहवा बाबा को किया याद, पुण्यतिथि पर काशी में जुटे हजारों संत-महंत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link