CrimeUttar Pradesh

सीएम योगी के सख्त तेवर, लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर मॉर्निंग पुलिसिंग पर उतरे

लखनऊ, 5 दिसम्बर 2024 :

राजधानी में बढ़ती चेन स्नेचिंग और मॉर्निंग वॉक के दौरान लाउडस्पीकर के अनुचित उपयोग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने मॉर्निंग पुलिसिंग कर व्यवस्था का जायजा लिया।

आज सुबह खुद पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, और थाना प्रभारियों ने हजरतगंज, महानगर, और पश्चिम क्षेत्र सहित राजधानी के प्रमुख इलाकों में पैदल निरीक्षण किया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के अनुचित उपयोग को रोकने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में आज सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर चेक किए गए और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया।
पुलिस ने हाई-स्पीड बाइकिंग के खिलाफ भी अभियान चलाया और कार्रवाई की। मॉर्निंग वॉक करने वालों के साथ बातचीत कर उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दिल्ली: नई सरकार के बाद बदलेगी दिल्ली दंगा पीड़ितों की स्थिति और रुकेगा हिंदू पलायन!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link