Lucknow City

UP News : राहुल गांधी के काफिले में हादसे के बाद एक्शन, सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी SIT

सुल्तानपुर जाते समय काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला, आईजी किरण एस. की अगुवाई में टीम गठित

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू करने की तैयारी की है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। टीम हादसे की वजह पता लगाने के साथ ही काफिले की सुरक्षा व्यवस्था, एस्कॉर्ट प्रबंधन व ट्रैफिक संचालन की भी जांच करेगी।

आईजी किरण एस करेंगे जांच टीम की अगुवाई

SIT की कमान लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस को सौंपी गई है। सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह व यातायात पुलिस के उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को टीम में शामिल किया गया है। तीनों अधिकारी घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

एस्कॉर्ट से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक की पड़ताल

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों में कोई कमी तो नहीं थी। एस्कॉर्ट व्यवस्था व यातायात संचालन में संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी जांच होगी।

ये भी पढ़ें:

जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश

डीजीपी ने जांच टीम को सभी पहलुओं की पड़ताल कर जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए जरूरी सुझाव देने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच के दौरान यदि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक सामने आती है तो उससे जुड़े तथ्यों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  kidney की बीमारी चुपके से करती है हमला! पैरों में सूजन से पेशाब कम होने तक ये संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link