Lucknow City

UP News : ग्लोबल कंपनियों के लिए यूपी में कितनी संभावनाएं, GCC समिट में योगी ने रखी विकास की तस्वीर

GCC Innovation Summit 2026 : 36 सेक्टोरल पॉलिसी से उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा, वैश्विक कंपनियों व विश्वविद्यालयों के बीच हुए एमओयू से युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित GCC Innovation Summit-2026 में कहा कि युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प है। वैश्विक नवाचार, निवेश व तकनीकी विकास को नई गति देने के मकसद से हो रहे इस समिट में उन्होंने उत्तर प्रदेश की बढ़ती औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसरों व तकनीकी क्षेत्र में बन रही संभावनाओं का जिक्र किया। इस दौरान वैश्विक कंपनियों व विश्वविद्यालयों के बीच कई समझौता ज्ञापन यानी एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इनसे तकनीकी अनुसंधान, नवाचार, उच्च कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं

लखनऊ के एक निजी होटल में आयोजित समिट में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को असीम संभावनाओं वाला प्रदेश बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की लगातार आगे बढ़ती रफ्तार व विकास में ही कई सवालों के जवाब छिपे हैं। अब उत्तर प्रदेश की प्रगति पर सवाल उठाने की गुंजाइश नहीं है।

यूपी पर प्रकृति व परमात्मा दोनों की कृपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर प्रकृति व परमात्मा की कृपा आदिकाल से रही है। मां गंगा ने भी इस पावन भूमि को अपनी यात्रा की एक अहम आधारस्थली के रूप में चुना। भारत की ज्ञान परंपरा हमेशा से व्यापक सोच की समर्थक रही है। भारतीय मनीषा ने कभी यह दावा नहीं किया कि केवल उसी का विचार सत्य है, जबकि बाकी सभी विचार व्यर्थ हैं। ज्ञान जहां से भी मिले, उसके लिए रास्ते खुले रखने चाहिए। भारत प्राचीन काल से ही इस सोच का प्रतिनिधित्व करता रहा है।

ये भी पढ़ें:

up-gcc-innovation-summit-2026-yogi-nivesh-rozgar-ke-avsar (2)

Advertisement

36 सेक्टोरल पॉलिसी से निवेश को बढ़ावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब Policy Paralysis यानी नीतिगत ठहराव का शिकार नहीं है। प्रदेश में सुरक्षा को लेकर भी अब पहले जैसी समस्या नहीं है। मौजूदा समय में राज्य के पास अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 36 Sectoral Policies हैं, जिनके जरिए उद्योगों व निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जमीन पर जल्द उतरेंगे 7.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की Ground Breaking Ceremony हो चुकी है। वहीं, 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव ऐसे हैं, जिनके जमीन पर उतरने की तैयारी है।

युवाओं को अपनी धरती पर मिलेगा वैश्विक पहचान बनाने का मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। साथ ही उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपनी ही धरती पर काम करते हुए वैश्विक पहचान बनाने के अवसर मिलें। बेहतर होती कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों के दम पर प्रदेश में नए अवसर विकसित हो रहे हैं। Ease of Doing Business में UP एक Achiever State के रूप में स्थापित हुआ है। Deregulation 1.0 Report में प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बॉटम थ्री से टॉप थ्री स्टेट में पहुंचा यूपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत Global Capability Centres यानी GCC के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा है। वहीं, उत्तर प्रदेश अब देश के Electronics Ecosystem का अहम हब बन रहा है। नए भारत ने तेजी से दुनिया की Fragile Five से Top Five Economy के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश ने भी देश में Bottom Three से Top Three States में अपना स्थान बनाया है। विगत साढ़े 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी GSDP, Per Capita Income और बजट को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं, बल्कि Revenue Surplus State बन चुका है।

up-gcc-innovation-summit-2026-yogi-nivesh-rozgar-ke-avsar (3)

महाकुम्भ से काशी तक ज्ञान-विज्ञान की परंपरा का जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुम्भ का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा है। महाकुम्भ भारत में ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान के साथ Innovation, Research & Development से जुड़ी गतिविधियों को जानने व समझने का भी प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि काशी सदियों से ज्ञान की धरोहर के रूप में दुनिया भर में जानी जाती है। इसी परंपरा को आधुनिक दौर में Global Capability Centres यानी GCCs व आधुनिक प्रोफेशनल्स के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

समिट ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान का केंद्र बनेगा

मुख्यमंत्री ने GCC Innovation Summit-2026 में शामिल हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को एक बार फिर ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। समिट का मकसद वैश्विक कंपनियों, विश्वविद्यालयों व तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर नवाचार, अनुसंधान, निवेश व रोजगार की नई संभावनाएं विकसित करना है।

ये भी पढ़ें  मंडी के बीच पुल पर हंगामा : दुबग्गा के आढ़ती सड़कों पर... दी महाआंदोलन की चेतावनी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link