Uttarakhand

धामी की गैरसैंण को 232 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, बोले- बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

सीएम ने 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, बहुगुणानगर में 50 करोड़ से होंगे भू-धंसाव से सुरक्षा के कार्य, थाना भवन व अग्निशमन इकाई भवन को जनता को किया समर्पित

राजकिशोर तिवारी

चमोली, 28 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। पेयजल आपूर्ति, भू-धंसाव से सुरक्षा, सड़क सुधार, शिक्षा और पुलिस-दमकल सुविधाओं से जुड़ी इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

रामगंगा नदी पर बांध का होगा निर्माण

इसमें गैरसैंण शहर और आसपास की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण की योजना भी शामिल है। इस पर 122.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा के कार्यों का 50.18 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास किया गया। यह कार्य प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सीएम ने 12.16 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक गैरसैंण के भवन निर्माण और बछुवाबाण स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 22.75 लाख रुपये के भवन अनुरक्षण कार्य का भी शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें:

छह योजनाओं को जनता को किया समर्पित

सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए कुमोली रैवान मार्ग से फरखण्डे मार्ग और गैरसैंण-पज्याणा मार्ग से कुमोली रैवान मार्ग को जोड़ने से संबंधित कार्य भी शुरू किए जाएंगे। इन पर क्रमशः 6.99 करोड़ और 5.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने 34.04 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई छह योजनाओं को जनता को समर्पित किया। इनमें 14.82 करोड़ रुपये की लागत से खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मार्ग के उच्चीकरण, चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सारकोट-भराड़ीसैंण मार्ग के सुधार और डामरीकरण और कारगिल शहीद रणजीत सिंह (आगर-जिनगोड़) मार्ग के सुधार, डामरीकरण और नवीनीकरण के कार्य शामिल हैं।

Advertisement

राजकीय इंटर कॉलेज में सभागार भवन का लोकार्पण

शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सभागार भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं, पुलिस और अग्निशमन सेवाओं को मजबूती देने के लिए गैरसैंण में 4.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित थाना भवन और 4.37 करोड़ रुपये की लागत से बने अग्निशमन इकाई भवन को भी जनता को समर्पित किया गया। इन योजनाओं से गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता, सड़क संपर्क, शैक्षिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, भरत चौधरी, स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, डीएम गौरव कुमार सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  पूर्व सीएम खंडूरी का निधन... धामी ने जताया शोक, सेना के बाद राजनीति में रखा था कदम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link