Uttar Pradesh

27 किसान जेल से रिहा, महापंचायत के बाद ऐक्शन

नोएडा,9 दिसंबर 2024

ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर 4 दिसंबर को हुई महापंचायत के बाद पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में लिया और धरना स्थल खाली करवा दिया। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 27 किसानों को जेल से रिहा किया। इससे पहले, किसानों के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव औद्योगिक अनिल सागर से मुलाकात कर जेल में बंद किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया था। जांच के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में इन किसानों को रिहा कर दिया गया।

इससे पहले मंगलवार शाम गिरफ्तार किसानों को रिहा कर दिया गया था, लेकिन बुधवार देर रात फिर से हिरासत में लिया गया। किसानों ने धरना वहीं से शुरू करने की योजना बनाई थी जहां समाप्त हुआ था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लुक्सर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब किसानों की संख्या 50 से कम थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  12 दिन पहले हुई शादी, आज जाना था मायके… पिता को मिली प्रियंका की लाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link