CrimeUttar Pradesh

आगरा: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा,लूटे गए जेवरात बरामद

मयंक चावला
आगरा, 10 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के आगरा के शमसाबाद पुलिस ने भानपुरा बाईपास के पास मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के नाम दिलीप बंडा और बंटी हैं। मुठभेड़ के दौरान दिलीप बंडा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

ये बदमाश हाल ही में धिमश्री निवासी एक महिला से ज्वैलरी से भरा बैग लूटने के बाद से फरार थे। पुलिस ने इनकी तलाश में घेराबंदी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भानपुरा बाईपास के पास दोनों को रोका, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और लूटे गए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य अपराधों का पता लगाया जा रहा है।

शमसाबाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता करार दिया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आग में कई टेंट जले, दमकल ने पाया काबू,कोई जनहानि नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link